अगर आप राष्ट्रवादी हैं तो चुनाव के वक्त पाकिस्तान की नहीं, हिंदुस्तान की बात करिए : प्रियंका

आगरा के जरार में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने फतेहपुर सीकरी से प्रत्याशी राजबब्बर के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इसमें राहुल और प्रियंका ने राष्ट्रवाद को लेकर भाजपा पर तीखे प्रहार किए।