इंडियन ब्लेड रनर के नाम से मशहूर कारगिल युद्ध में एक पैर गवां चुके मेजर ने लगाई आसमान से छलांग, अपने नाम किया कीर्तिमान


वीडियो डेस्क. दिव्यांगता साहस और मजबूत इरादों को कमजोर नहीं कर सकती, ये कथन सही साबित किया है कारगिल युद्ध में अपना दायां पैर गंवाने वाले मेजर डीपी सिंह ने। मेजर सिंह देश के पहले ऐसे दिव्यांग जवान बन गए हैं, जिन्होंने स्काईडाइविंग को सफलता पूर्वक पूरा किया है। गुरुवार को नासिक में इंडियन आर्मी की मदद से मेजर सिंह ने यह कीर्तिमान अपने नाम किया। इंडियन ब्लेड रनर के नाम से मशहूर मेजर सिंह कृत्रिम पैर लगवाने के बाद कई मैराथनों में हिस्सा भी ले चुके हैं।

बता दें मेजर सिंह को इंडियन आर्मी ने ट्रेनिंग दी थी, जो 18 मार्च से चल रही थी। सेना प्रमुख बिपिन रावत ने युद्ध या किसी और कारण से दिव्यांग होने वाले जवानों को प्रोत्साहित करने इस एक्टिविटी को पिछले दिनों मंजूरी दी थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


Major DP Singh, a Kargil War veteran widely known as Indian Blade Runner to perform a first ever successful Skydive in Nasik