दुल्हन को हुई उल्टी, दूल्हा उसे तुरंत लेकर गया हॉस्पिटल, दुल्हन को लगा उसकी चिंता करता है पति, लेकिन मामला था कुछ और

नेशनल डेस्क (बेंगलुरु). शहर में एक दूल्हे ने शादी के चंद घंटों बाद दुल्हन की तबीयत अचानक खराब होने पर शक की वजह से उसका कौमार्य परीक्षण (वर्जिनिटी टेस्ट) और प्रेग्नेंसी टेस्ट करा दिया। खास बात ये है कि इसकी परमिशन लेने के लिए उसने धोखे से पेपर्स पर साइन भी करा लिए। अब इस मामले में महिला ने अपने पति पर शक करने और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कोर्ट में केस कर दिया है। पीड़ित और आरोपी दोनों ही HR प्रोफेशनल हैं। इस मामले में जब काउंसलर ने आरोपी पति से बात की तो उसने अपनी गलती मानने से इनकार कर दिया।

शादी वाले दिन ही मिलाधोखा…

– ये स्टोरी बेंगलुरु में रहने वाले कपल रक्षा (26) और शरत (29) (बदले हुए नाम) की है। जो कि MBA ग्रेजुएट है और प्रतिष्ठित फर्म में नौकरी करते हैं। इन दोनों की मुलाकात एक मेट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी। कुछ दिनों तक बात करने के बाद दोनों ने नवंबर 2018 में शादी करने का फैसला कर लिया।
– रक्षा के पिता का देहांत काफी पहले हो गया था। वहीं शादी के 15 दिन पहले कैंसर की वजह से रक्षा की मां भी चल बसी। जिसके बाद वो डिप्रेशन में चल गई। ऐसे में डिप्रेशन से बाहर निकलने के लिए वो कभी-कभी अपने बचपन के दोस्त से बात कर लेती थी, शरत को ये बात खटकती थी।
– शादी वाले दिन अचानक दुल्हन बनी रक्षा की तबीयत खराब हो गई और पेट में गैस की वजह से उसे उल्टियां होने लगी। जिसके बाद दूल्हा उसे लेकर तुरंत हॉस्पिटल पहुंचा। लड़की को लगा कि वो उसका इलाज कराने के लिए ऐसा कर रहा है, लेकिन वहां पहुंचकर जो हुआ उससे वो शॉक्ड रह गई।

डॉक्टर्स कर रहे थे वर्जिनिटी और प्रेग्नेंसी टेस्ट

– हॉस्पिटल में दुल्हन ये बात जानकर हैरान रह गई कि डॉक्टर उसका वर्जिनिटी टेस्ट और प्रेग्नेंसी टेस्ट कर रहे हैं। दरअसल उल्टियां होने की वजह से उसके पति को उसके चरित्र पर शक हो गया था। इसी वजह से उसने रक्षा का टेस्ट कराने का फैसला कर लिया। इस बारे में उसने पत्नी को कुछ नहीं बताया।
– इस घटना के बाद लड़की ने पति का घर छोड़ दिया और अपनी बहन के साथ रहने लगी। तीन महीने बाद विवाद को सुलझाने के लिए शरत ने फैमिली काउंसलिंग सेंटर में संपर्क किया और रक्षा के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद काउंसलिंग सेंटर ने महिला को नोटिस बी जारी कर दिया, लेकिन जब उन्होंने महिला की आपबीती सुनी तो वे भी शॉक्ड रह गए।
– महिला ने उन्हें बताया कि शरत ने किस तरह धोखे में रखकर उससे वर्जिनिटी और प्रेग्नेंसी टेस्ट कराने के लिए सहमति फॉर्म पर साइन करा लिए थे। इस बात का पता उसे तब चला जब वो टेस्ट लगभग हो चुका था। इसके बाद महिला के कहने पर सेंटर ने उसके पति की काउंसलिंग करने की कोशिश भी की, लेकिन उसने अपनी गलती मानने से इनकार कर दिया।
– अब महिला ने पति के खिलाफ शक करने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी और कोर्ट में केस भी कर दिया। बदले में शरत ने तलाक लेने के लिए अर्जी लगा दी।
– इस मामले में सेंटर की एक कर्मचारी का कहना है कि दुख से जूझ रही पत्नी का साथ देने और उसका दुख कम करने की बजाय पति ने धोखे से उसका वर्जिनिटी टेस्ट करा दिया। इस मामले में काउंसलिंग सेंटर ने महिला की मदद करने की बात कही है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Bride vomits and groom gets her virginity and pregnancy test done