महिलाओं ने पूजन में रचा मोदी का स्वांग, भाजपा और कांग्रेस के साफे-टोपियां पहनीं


जोधपुर. चुनाव नजदीक आने के साथ ही इसका रंग अब त्योहारों पर चढ़कर दिख रहा है। सुहागिनों के पारंपरिक त्यौहार गणगौर में घुड़ले का पूजन गुरुवार से शुरू हुआ। महिलाएं राजनीतिक कलेवर में दिखीं। इन महिलाओं में से एक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वांग रच रखा था। वहीं, अन्य महिलाओं ने भाजपा-कांग्रेस की टोपियां और बैनर लहराए।

परंपरा के अनुसार तीजणियां घुड़ला लेकर आई हैं। अब अगले 8 दिन तक गणगौर के साथ घुड़ले का भी पूजन होगा। होली के दूसरे दिन एकम से गणगौर का पूजन शुरू हो जाता है। यह पूजन 16 दिन तक चलता है। पूजन के आठवें दिन यानी शीतलाष्टमी के दिन तीजणियां गाजे बाजे के साथ घुड़ला लेकर आती हैं तथा इस दौरान महिलाएं स्वांग रच कर भी साथ चलती हैं। इस घुड़ले की तीज तक पूजा होती है। इस दौरान घुड़ला पूजन करने वाली महिलाओं के घर-घर घूमता है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


राजस्थान के जोधपुर में महिलाओं ने शुक्रवार को घुड़ला पूजन किया। इसमें महिलाओं ने भाजपा-कांग्रेस के साफे-टोपियां पहनींं।