राहुल के केरल से चुनाव लड़ने की खबरों के बाद उनके समर्थन में लहराए गए पाकिस्तानी झंडे, इस मैसेज के साथ वायरल हो रहा वीडियो


नेशनल डेस्क. सोशल मीडिया पर इन दिनों केरल का एक वीडियो सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी के केरल से चुनाव लड़ने की संभावनाओं को देखते हुए उनके समर्थन में एक रैली निकाली गई। जिसमें कांग्रेसियों ने पाकिस्तानी झंडे लहराए। इस वीडियो के साथ जो कैप्शन लिखा गया है, उसके मुताबिक, ‘राहुल केरल के वायनाड़ से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। देखिए पाकिस्ताने के झंडे लहराते हुए वायनाड में कौन जश्न मना रहा है। अब आप समझ सकते हैं, कि कांग्रेस ने इसी निर्वाचन क्षेत्र को क्यों चुना?’ हालांकि इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है।

पाकिस्तानी ना होकर IUML पार्टी के थे वे झंडे

– ये वीडियो व्हाट्सएप पर वायरल होने के अलावा कई फेसबुक पेज पर भी शेयर किया जा रहा है। हालांकि इस वीडियो में दी गई जानकारी सही नहीं है। बता दें यह इंडियन यूनियन मुस्लिम का झंडा है, जो केरल में कांग्रेस के साथ यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट में शामिल है।
– असल में जो वीडियो वायरल हो रहा है वो कांग्रेस की रैली का ही है। लेकिन इसके साथ जो जानकारी दी गई है, उसके साथ छेड़छाड़ की गई है। जिन झंडों को पाकिस्तानी बताया गया है, असल में वो यहां की स्थानीय पार्टी- इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के हैं।
– इस पार्टी का झंडा कुछ-कुछ पाकिस्तानी झंडे से मिलता-जुलता है। ऐसे में इसे पाकिस्तानी झंडे के रूप में सर्कुलेट किया जा रहा है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी ऐसा ही दावा किया गया था। फैक्ट चेक के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये खबर झूठी निकली है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


fact check Congress in Keral Celebration with Pakistani Flag for Rahul Gandhi candidateship in Wayanad