वायरल हो रहा हाथी की पिटाई का वीडियो, जंजीर से बंधे हाथी को डंडे से पीट रहे हैं दो शख्स



नेशनल डेस्क। इंसान जानवरों पर कई बार जुल्म ढाता हैं। केरल के थ्रिसुर जिले का एक वीडियो सामने आया है। दो आदमी केरल में हाथी को मार रहे हैं। उन्होंने उसे इतना मारा कि वो धड़ाम से गिर ही गया। इस ट्वीट के मुताबिक, हाथी का नाम कर्णन है। केरल के थ्रिसुर का मामला है। दो महावत हाथी को पीट रहे हैं। उनके हाथ में डंडे हैं। वो हाथी को इतना पीटते हैं कि वो गिर ही जाता है। हाथी के पैर रस्सी से बंधे हुए हैं, वो खुद को असहाय महसूस कर रहा है।Snowking नाम के एक ट्विटर का मनाना है कि हाथी अपने इसी तजुर्बे के कारण पागल होते हैं और कोहराम मचाते हैं।इनको भी मिले बुरा नतीजा। किसी ने घटना की निंदा की और कहा कि ये परंपरा नहीं, अत्याचार है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


elephant being beaten up in Kerala goes viral