अमेठी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन बातचीत कर रही थीं प्रियंका, इसी दौरान पूछ लिया ये सवाल



नेशनल डेस्क. लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत एक अप्रैल से हो रही है। वहीं कांग्रेस भी मिशन 2019 में जुट गई. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी यूपी में अड्डा जमाए हुई हैं। बुधवार को वो इसी सिलसिले में अमेठी पहुंचीं। प्रियंका गांधी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन बातचीत कर रही थीं बातचीत के बीच में ही उन्होंने एक कार्यकर्ता से पूछ लिया कि तैयारी कैसी चल रही है फिर उन्होंने आगे कहा कि ये वाली नहीं 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी।न्यूज़ एजेंसी ANI ने प्रियंका गांधी की बातचीत का वीडियो शेयर किया। जिसमें प्रियंका गांधी कार्यकर्ता से चुनाव की तैयारी को लेकर सवाल पूछते हुए साफ नजर आ रही है ये पूरा वाकया अमेठी के गौरीगंज का है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


congress general secretary priyanka gandhi meets party-booth-workers in ame