भाजपा ने उप्र की 7 सीटों पर नाम तय किए, अभिनेता रवि किशन को गोरखपुर से टिकट


नई दिल्ली.भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 7 और उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। भोजपुरीअभिनेता रवि किशन को गोरखपुर से टिकट दिया गया है। वे फरवरी में भाजपा में शामिल हुए हैं। 2014 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि, वे भाजपा प्रत्याशी केपी सिंह से हार गए थे।

  • सपा से भाजपा में शामिल हुए गोरखपुर के मौजूदा सांसद प्रवीण निषाद को संतकबीर नगर से उम्मीदवार बनाया गया। विधायक से मारपीट के मामले में चर्चा में आए संतकबीर नगर के सांसद शरद त्रिपाठी का टिकट काट दिया गया है।
  • भदोही से रमेश बिंद को उतारा गया है। यहां से मौजूदा सांसद वीरेंद्र सिंह का टिकट काट दिया गया। प्रतापगढ़ से संगम लाल गुप्ता को उम्मीदवार बनाया गया है। ये सीट अभी अपना दल के कोटे में है।
  • अम्बेडकर नगर से मुकुल भारती को टिकट दिया गया है। अभी यहां से हरिओम पांडेय भाजपा सांसद हैं।जौनपुर से भाजपा सांसद केपी सिंह को एक बार फिर टिकट दिया गया है।
  • देवरिया से रमापति राम त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया है। 2014 में यहां से कलराज मिश्र चुनाव जीते थे। मिश्र ने इस बार चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी।

सीट प्रत्याशी 2014 में कौन जीता
प्रतापगढ़ संगम लाल गुप्ता अपना दल (एनडीए)
अम्बेडकर नगर मुकुल भारती भाजपा
संतकबीर नगर प्रवीण निषाद भाजपा
गोरखपुर रवि किशन भाजपा
देवरिया रमापति त्रिपाठी भाजपा
जौनपुर केपी सिंह भाजपा
भदोही रमेश बिंद भाजपा

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अभिनेता रवि किशन। (फाइल)