बच्चों को मच्छरों से बचाने वाली चीज, बच्चा खेल रहा हो या सो रहा हो, बस उसके कपड़ों में लगा दें ये एक चीज, फिर उसके आस-पास नहीं फटकेंगे मच्छर


हेल्थ डेस्क। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना के बेटे तैमूर अली खान का एक फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें तैमूर की टीशर्ट पर पीछे की तरफ एक गोल पैच लगा हुआ दिख रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पैच एक मॉस्कीटो पैच है। बता दें कि मॉस्कीटो पैच का इस्तेमाल मच्छरों और कीड़े मकोड़ों को बच्चों से दूर रखने के लिए किया जाता है। मार्केट में कई कंपनियां इस तरह के मॉस्कीटो पैच बेच रही हैं। शॉप के साथ ही अमेजन जैसी वेबसाइट से भी इसे ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। जानिए यह आखिर यह कैसे काम करता है।

क्या होता है मॉस्किटो पैच?
– मॉस्किटो पैच मच्छरों से बच्चों को बचाने के लिए एक लेटेस्ट प्रोटेक्शन है। यह स्टीकर्स होते हैं, जिन्हें बच्चे के कपड़ों, या बॉडी पर चिपका दिया जाता है। यह केमिकल के साथ ही नेचुरल इंग्रीडिएंट्स से भी तैयार किए जा रहे हैं। हालांकि अधिकतर कंपनियां नेचुरल इंग्रीडिएंट्स से ही इसे तैयार कर रही हैं। इसमें सिट्रोनेला ऑयल और यूकेलिप्टस ऑयल से तैयार किया जाता है।

कैसे करता है काम?
– इसे पैच में ऐसे इंग्रीडिंएट शामिल होते हैं, जो बच्चे के हवा में आते ही उसकी बॉडी पर एक तरह आवरण बना देते हैं। कई पैच का असर 30 से 36 घंटे तक भी
होता है। बच्चा सो रहा होता है, या स्टडी करता है तब भी इसे पैरेंट्स लगा देते हैं। इसमें शामिल इंग्रीडिंएट्स के प्रभाव से मच्छर बच्चे से दूर रहते हैं।

कंपनियों का दावा पूरी तरह से है नेचुरल
– गुड नाइट कंपनी का दावा है कि, यह 100 प्रतिशत नेचुरल है और बच्चे को पूरी तरह से सुरक्षित रखता है।
– इसे सिट्रोनेला ऑयल और यूकेलिप्टस ऑयल से तैयार किया जाता है।
– एक पैकेट में कंपनियां 14 पैच सेल कर रही हैं।

कहां लगाया जाता है?
– इसे बॉडी के बाहरी हिस्से में कहीं भी लगाया जा सकता है।
– यह वॉटरप्रूफ होता है।
– कई कंपनियां 36 घंटे तक इसे प्रभाव का दावा कर रही हैं।
– कंपनियों का दावा है कि, यह पूरी तरह से नेचुरल और बी1 सेफ है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


how to protect child from mosquito bites