दुल्हन को हुई उल्टी, दूल्हा उसे तुरंत लेकर गया हॉस्पिटल, दुल्हन को लगा उसकी चिंता करता है पति, लेकिन मामला था कुछ और

नेशनल डेस्क (बेंगलुरु). शहर में एक दूल्हे ने शादी के चंद घंटों बाद दुल्हन की तबीयत अचानक खराब होने पर शक की वजह से उसका कौमार्य परीक्षण (वर्जिनिटी टेस्ट) और प्रेग्नेंसी टेस्ट करा दिया। खास बात ये है कि इसकी परमिशन लेने के लिए उसने धोखे से पेपर्स पर साइन भी करा लिए। अब इस मामले में महिला ने अपने पति पर शक करने और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कोर्ट में केस कर दिया है। पीड़ित और आरोपी दोनों ही HR प्रोफेशनल हैं। इस मामले में जब काउंसलर ने आरोपी पति से बात की तो उसने अपनी गलती मानने से इनकार कर दिया।

शादी वाले दिन ही मिलाधोखा…

– ये स्टोरी बेंगलुरु में रहने वाले कपल रक्षा (26) और शरत (29) (बदले हुए नाम) की है। जो कि MBA ग्रेजुएट है और प्रतिष्ठित फर्म में नौकरी करते हैं। इन दोनों की मुलाकात एक मेट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी। कुछ दिनों तक बात करने के बाद दोनों ने नवंबर 2018 में शादी करने का फैसला कर लिया।
– रक्षा के पिता का देहांत काफी पहले हो गया था। वहीं शादी के 15 दिन पहले कैंसर की वजह से रक्षा की मां भी चल बसी। जिसके बाद वो डिप्रेशन में चल गई। ऐसे में डिप्रेशन से बाहर निकलने के लिए वो कभी-कभी अपने बचपन के दोस्त से बात कर लेती थी, शरत को ये बात खटकती थी।
– शादी वाले दिन अचानक दुल्हन बनी रक्षा की तबीयत खराब हो गई और पेट में गैस की वजह से उसे उल्टियां होने लगी। जिसके बाद दूल्हा उसे लेकर तुरंत हॉस्पिटल पहुंचा। लड़की को लगा कि वो उसका इलाज कराने के लिए ऐसा कर रहा है, लेकिन वहां पहुंचकर जो हुआ उससे वो शॉक्ड रह गई।

डॉक्टर्स कर रहे थे वर्जिनिटी और प्रेग्नेंसी टेस्ट

– हॉस्पिटल में दुल्हन ये बात जानकर हैरान रह गई कि डॉक्टर उसका वर्जिनिटी टेस्ट और प्रेग्नेंसी टेस्ट कर रहे हैं। दरअसल उल्टियां होने की वजह से उसके पति को उसके चरित्र पर शक हो गया था। इसी वजह से उसने रक्षा का टेस्ट कराने का फैसला कर लिया। इस बारे में उसने पत्नी को कुछ नहीं बताया।
– इस घटना के बाद लड़की ने पति का घर छोड़ दिया और अपनी बहन के साथ रहने लगी। तीन महीने बाद विवाद को सुलझाने के लिए शरत ने फैमिली काउंसलिंग सेंटर में संपर्क किया और रक्षा के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद काउंसलिंग सेंटर ने महिला को नोटिस बी जारी कर दिया, लेकिन जब उन्होंने महिला की आपबीती सुनी तो वे भी शॉक्ड रह गए।
– महिला ने उन्हें बताया कि शरत ने किस तरह धोखे में रखकर उससे वर्जिनिटी और प्रेग्नेंसी टेस्ट कराने के लिए सहमति फॉर्म पर साइन करा लिए थे। इस बात का पता उसे तब चला जब वो टेस्ट लगभग हो चुका था। इसके बाद महिला के कहने पर सेंटर ने उसके पति की काउंसलिंग करने की कोशिश भी की, लेकिन उसने अपनी गलती मानने से इनकार कर दिया।
– अब महिला ने पति के खिलाफ शक करने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी और कोर्ट में केस भी कर दिया। बदले में शरत ने तलाक लेने के लिए अर्जी लगा दी।
– इस मामले में सेंटर की एक कर्मचारी का कहना है कि दुख से जूझ रही पत्नी का साथ देने और उसका दुख कम करने की बजाय पति ने धोखे से उसका वर्जिनिटी टेस्ट करा दिया। इस मामले में काउंसलिंग सेंटर ने महिला की मदद करने की बात कही है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Bride vomits and groom gets her virginity and pregnancy test done

सवा करोड़ घर अंबानी-अडानी के लिए नहीं: उद्याेगपतियों की मदद के आरोपों पर मोदी

नई दिल्ली.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योगपतियों के लिए ही काम करने के विपक्ष के आरोपों पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार ने घर, शौचालय बनवाए और बिजली कनेक्शन दिए तो यह सब उद्योगपतियों या धन्ना सेठों के लिए नहीं किया। प्रधानमंत्री ने लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद गठबंधन के सवाल पर कहा कि भाजपा को ही बहुमत मिलने वाला है। एनडीए की ही सरकार बनेगी। फिर भी देश बहुमत के आधार पर नहीं, सहमति के आधार पर चलता है। एक जिम्मेदार नागरिक के नाते यह मेरा कमिटमेंट है कि मायावती, ममता बनर्जी और यहां तक कि कांग्रेस के लोग भी जीतकर आते हैं तो मैं उनके साथ काम करूंगा।

ढाई करोड़ बिजली कनेक्शन धन्ना सेठों को नहीं दिए : मोदी
मोदी ने रिपब्लिक चैनल को दिए इंटरव्यू में विपक्ष के आरोपों पर जवाब दिया। उनसे पूछा गया था कि क्या राफेल विवाद से आपके बारे में लोगों की धारणा पर असर नहीं पड़ा? क्योंकि विपक्ष का यह आरोप है कि मोदी सिर्फ 15 अमीर उद्योगपतियों के लिए काम करते हैं और उन्होंने राफेल का ऑफसेट कॉन्ट्रैक्ट अनिल अंबानी को दिलवाया। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मोदी सरकार ने करीब ढाई करोड़ परिवारों को बिजली का कनेक्शन दिया। क्या इस देश में ढाई करोड़ धन्ना सेठ हैं जिनके घर में मैंने बिजली पहुंचाई? मैंने 9 करोड़ शौचालय बनवाए। क्या ये 9 करोड़ अंबानी और अडानी हैं, जिनके लिए मैंने शौचालय बनवाए। मैंने सवा करोड़ घर बनवाए, क्या वे मुकेश अंबानी और बाकियों के लिए बनवाए क्या? ये सवाल आपको विपक्ष से पूछना चाहिए। बिना पैर-माथे की चर्चा करने वालों से कोई तो सवाल करे।’’

सवाल- चुनाव प्रचार शुरू हो रहा है, हाउ इज द जोश?
मोदी-
चुनाव में मतदाता केंद्र में होना चाहिए। देश में गलत तरीका बन गया है कि हम प्रधानमंत्री केंद्रितचुनाव पर बल दे रहे हैं। दलों को मतदाताओं के पास जाना चाहिए और उन्हें सरकार चुननेदेनी चाहिए। मैंने पांच साल जनता के बीच जाकर काम किया। उन्हें पता है कि मोदी गरीबों और देश की सुरक्षा के लिए क्या करता है। इस अर्थ में मेरी ओर लोगों का ध्यान जाना स्वाभाविक है।

सवाल- आपने मिशन शक्ति की कामयाबी पर संबोधन दिया। विपक्ष ने इसके खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है?
मोदी-
विपक्ष को यह देखना चाहिए कि मोदी जो कह रहा है उसका भाव क्या है। उन्हें इस बात का प्राथमिक ज्ञान होना चाहिए। स्पेस में कई तरह के खतरे होते हैं। हमें मौका और जगह चाहिए होती है। इसके लिए सही समय पर दुनिया को इसकी जानकारी देना जरूरी है। पहले भी कई बार ऐसा हुआ है कि आचार संहिता लागू होने के दौरान ही 15 अगस्त और 26 जनवरी भी आई।

सवाल- आपको कितना भरोसा है कि इस चुनाव में एनडीए को 272 सीटें मिलेंगी?
मोदी-
पिछले चुनाव में जनता ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। अब लोग देश को अस्थिरता की तरफ नहीं ले जाना चाहते हैं। जनता ने मन बना लिया है कि देश में पूर्ण बहुमत की सरकार एक बार फिर से बनेगी। राजनीति का विद्यार्थी होने के नाते मुझे पता है कि लोग क्या सोचते हैं। जनता देख रही है कि मोदी क्या काम कर रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि भाजपा और एनडीए के साथी फिर जीतकर आएंगे। कुछ क्षेत्र में हम कमजोर हैं, वहां भी फिर जीतकर आएंगे।

सवाल- विपक्ष ने पुलवामा हमले को साजिश बताया। आरोप लगाया कि मोदी और इमरान खान के बीच मैच फिक्सिंग है?
मोदी-
इस तरह की बात वे ही कर सकते हैं, जो व्यक्तिगत हमले के आदी हो गए हैं। देश का कोई व्यक्ति मोदी की देशभक्ति पर कभी संदेह नहीं कर सकता। मैं पहले से कह रहा हूं कि रोजगार पर बहस करें, लेकिन जब में विकास और रोजगार की बात करता हूं तो वे दूसरे मुद्दों पर चले जाते हैं। हर साल किसी राज्य में चुनाव हो रहे हैं और घटनाओं को इनसे जोड़ना गलत है। उन्हें (विपक्ष) को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अच्छे लगते हैं और भारतीय प्रधानमंत्री पर शक करते हैं। उन्होंने उत्साह में बोल तो दिया, लेकिन जनता की आवाज सुनकर वे डर गए। मैं कहता हूं कि अगर विपक्ष के आरोपों में दम है तो उन्हें इसे चुनाव में लेकर जाना चाहिए।

सवाल- क्या आपको एयर स्ट्राइक की मिनट दर मिनट जानकारी थी?
मोदी-
मेरा एक स्वभाव है कि जब भी ऐसी कोई स्थिति बनती है, जिसमें जवानों पर खतरा हो तो मैं जवानों के साथ पूरी तरह जुड़ा रहता हूं। अफसर कभी नहीं चाहते हैं कि प्रधानमंत्री उनके साथ पूरी रात जागे।

नरेंद्र मोदी। -फाइल

ट्रेन में चाय पीते हुए कप पर गई नजर, उसपर ऐसा कुछ लिखा था कि भड़क गया यात्री, फोटो खींचकर कर दिया ट्वीट

नेशनल डेस्क, नई दिल्लीलोकसभा चुनाव 2019 में रेलवे आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आया है। शुक्रवार को एक ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने बताया कि उन्हें जिन कागज के कपों में चाय दी गई थी, उस पर ‘मैं भी चौकीदार’ लिखा था। काठगोदाम शताब्दी एक्सप्रेस में ट्रेवल कर रहे एक यात्री ने पेपर कप की तस्वीर ट्वीट कर दी। इसके बाद हरकत में आई रेलवे ने सभी कप हटा लिया और वेंडर पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

– मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा दावा किया जा रहा है कि कपों में दो बार चाय दी गई थी। ये कप पर विज्ञापन ‘संकल्प फाउंडेशन’ ने दिया था। कुछ दिन पहले रेलवे पर चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीरों वाली टिकटें जारी करने के आरोप लगे थे। बाद में रेलवे ने सफाई दी कि ये ‘अनजाने में हुई गलती’ है।

– आईआरसीटीसी के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘उन खबरों की जांच की गई, जिनमें कहा गया कि ‘मैं भी चौकीदार’ लेबल वाले कपों में चाय दी गई। यह आईआरसीटीसी की बिना पूर्व मंजूरी के किया गया।
– सुपरवाइजर/पैंट्री प्रभारियों से ड्यूटी में लापरवाही बरतने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।’ उन्होंने कहा, वेंडर पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इस कदाचार के लिए सेवा प्रदाता को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।’

tea paper cup modi campaign main bhi chowkidar in train

महागठबंधन के प्रत्याशी घोषित; पाटलिपुत्र से मीसा, मधेपुरा से शरद यादव को टिकट

पटना. बिहार में महागठबंधन ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का शुक्रवार को ऐलान कर दिया। पाटलिपुत्र से लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती, मधेपुरा से शरद यादव और सारण से तेजप्रताप (लालू के बड़े बेटे) के ससुर चंद्रिका राय को टिकट दिया।राजद 19, कांग्रेस 9, रालोसपा 5, हम-वीआईपी 3-3 और राजद के कोटे से सीपीआई-एमएल एक सीट पर चुनाव लड़ेंगी।

उधर,कांग्रेस ने भी12 उम्मीदवारों की सूची जारी की।बिहार की चार में से तीन सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया गया।सासाराम से पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, सुपौल से वर्तमान सांसद और बाहुबली पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन को टिकट दिया गया। मुंगेर से नीलम देवी कांग्रेस प्रत्याशी होंगी। नीलमपूर्व जेडीयू विधायक और बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी हैं। वहीं, समस्तीपुर से डॉ. अशोक कुमार कांग्रेस प्रत्याशी होंगे।

मीसा के टिकट पर था लालू परिवार में घमासान
पाटलिपुत्र सीट से मीसा भारती को लेकर लालू परिवार के अंदर ही खींचतान मची थी। सूत्रों के मुताबिक, तेजस्वी मीसा को यहां से सीट नहीं देना चाहते थे। वहीं, तेजप्रताप मीसा के समर्थन में थे। विवाद के चलते ही मीसा को राजद का स्टार कैंपेनर नहीं नहीं बनाया गया। आखिरकार राजद ने इस सीट से मीसा के टिकट को ही फाइनल कर दिया।

कीर्ति आजाद और शत्रुघ्न के लिए रोकी गईं पटना साहिब और वाल्मीकि नगर सीटें
कांग्रेस ने अपने कोटे की नौसीटों में से सात पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। वाल्मीकि नगर और पटना साहिब सीट पर उम्मीदवारों का ऐलान नहीं हुआ है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा को उतार सकती है। वहीं, भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए कीर्ति आजाद को वाल्मीकि नगर से उतारा जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने कीर्ति को दरभंगा से टिकट देने का वादा किया था। महागठबंधन में हुई सीट शेयरिंग के बाद यह सीट राजद के खाते में चली गई। राजद ने यहां से बिहार सरकार में वित्त मंत्री रहे अब्दुल बारी सिद्दीकी को टिकट दिया है।

तेजस्वी ने नहीं मानी तेजप्रताप की मांग

लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप ने मीडिया से कहा था कि उन्होंने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव से बात करके अंगेश सिंह के लिए शिवहर और चंद्रप्रकाश यादव के लिए जहानाबाद सीट की मांग की थी। शुक्रवार को हुए सीटों के ऐलान में शिवहर से तो कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया, लेकिन जहानाबाद सीट से चंद्रप्रकाश को टिकट न देकर सुरेंद्र यादव के नाम का ऐलान किया गया है।

महागठबंधन: किस पार्टी को कौन सी सीट

सीट महागठबंधन उम्मीदवार पार्टी 2014 में कौन जीता
वाल्मीकि नगर बाद में घोषणा होगी कांग्रेस भाजपा
पश्चिम चंपारण बाद में घोषणा होगी रालोसपा भाजपा
पूर्वी चंपारण बाद में घोषणा होगी रालोसपा भाजपा
शिवहर बाद में घोषणा होगी राजद भाजपा
सीतामढ़ी अर्जुन राय राजद रालोसपा
मधुबनी बाद में घोषणा होगी वीआईपी भाजपा
झंझारपुर गुलाब यादव राजद भाजपा
सुपौल रंजीत रंजन कांग्रेस कांग्रेस
अररिया सरफराज आलम राजद राजद
किशनगंज मो. जावेद कांग्रेस कांग्रेस
कटिहार तारिक अनवर कांग्रेस राकांपा
पूर्णिया उदय सिंह कांग्रेस जदयू
मधेपुरा शरद यादव राजद राजद
दरभंगा अब्दुल बारी सिद्धिकी राजद भाजपा
मुजफ्फरपुर डॉ. राजभूषण चौधरी वीआईपी भाजपा
वैशाली रंघुवंश प्रसाद सिंह राजद लोजपा
गोपालगंज सुरेंद्रराम उर्फ महंतजी राजद भाजपा
सिवान हिना सहाब राजद भाजपा
महाराजगंज रंधीर सिंह राजद भाजपा
सारन चंद्रिका राय राजद भाजपा
हाजीपुर शिवचंद्र राजद लोजपा
उजियारपुर बाद में घोषणा होगी रालोसपा भाजपा
समस्तीपुर (एससी) अशोक राम कांग्रेस लोजपा
बेगुसराय तनवीर हसन राजद भाजपा
खगड़िया मुकेश साहनी वीआईपी लोजपा
भागलपुर बल्लू मंडल राजद राजद
बांका जयप्रकाश यादव राजद राजद
मुंगेर नीलम देवी कांंग्रेस लोजपा
नालंदा अशोक कुमार आजाद हम जदयू
पटना साहिब बाद में घोषित होगी कांग्रेस भाजपा
पाटलीपुत्र मीसा भारती राजद भाजपा
आरा बाद में घोषित होगी सीपीआई एमएल भाजपा
बक्सर जगदानंद सिंह राजद भाजपा
सासाराम (एससी) मीरा कुमार कांग्रेस भाजपा
काराकाट बाद में घोषणा होगी रालोसपा रालोसपा
जहानाबाद सुरेंद्र यादव राजद रालोसपा
औरंगाबाद उपेंद्र प्रसाद हम भाजपा
गया (एससी) जीतन राम मांझी हम भाजपा
नवादा विभा देवी राजद भाजपा
जमुई (एससी) भूदेव चौधरी रालोसपा लोजपा

महागठबंधन की प्रेस वार्ता से पहले कांग्रेस ने 12 उम्मीदवार घोषित किए थे। इनमें बिहार की चार सीटों- सुपौल, समस्तीपुर, मुंगेर और सासाराम के प्रत्याशी भी थे। 12 उम्मीदवारों की सूची में कांग्रेस ने ओडिशा से सात और उत्तरप्रदेश से एक उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया था।

बिहार के अलावा कांग्रेस के बाकी 8 उम्मीदवार

सीट उम्मीदवार 2014 में कौन जीता
क्योंझर, ओडिशा फकीर मोहन नाइक बीजद
बालासोर, ओडिशा नवज्योति पटनायक बीजद
बद्रक (एससी), ओडिशा मधुमिता सेठी बीजद
ढेंकानाल, ओडिशा ब्रिगेडियर केपी सिंहदेव बीजद
केंद्रपाड़ा, ओडिशा धरनीधर नायक बीजद
जगतसिंहपुर (एससी), ओडिशा प्रतिमा मलिक बीजद
पुरी, ओडिशा सत्यप्रकाश नायक बीजद
महाराजगंज, उत्तरप्रदेश सुप्रिया श्रीनेत भाजपा

उत्तरप्रदेश में मधुमिता हत्याकांड के दोषी की बेटी का टिकट 12 घंटे में कटा

कांग्रेस ने महाराजंगज सीट से अपना प्रत्याशी 12 घंटे में बदल दिया। पार्टी ने गुरुवार रात यहां से हत्या के मामले में जेल की सजा काट रहे राज्य के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की बेटी तनुश्री को टिकट दिया था। अब इस सीट से उनकी जगह सुप्रिया सुनेत के नाम का ऐलान किया है। अमरमणि, कवियत्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में दोषी है।विधायक अमनमणि उसका बेटा है और पत्नी की हत्या के आरोप में वह भीजेल जा चुका है। चौंकाने वाली बात यह है कि तनुश्री को कांग्रेस से पहले शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील (लोहिया) ने महाराजगंज से ही टिकट दिया था।

उर्मिला मातोंडकर की उम्मीदवारी पर भी मुहर
हाल ही कांग्रेस की सदस्यता लेने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का भी कांग्रेस के टिकट पर मुंबई उत्तर से चुनाव लड़ना तय हो गया है। शुक्रवार को पार्टी ने अलग से पत्र जारी कर उनके नाम का ऐलान किया।

महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव।

आर्मी ड्रेस में डांस कर रहे शख्स का वीडियो वायरल

नेशनल डेस्क। दिसंबर 2018 में रिलीज हुई रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा का रीमेक सॉन्ग लड़की आंख मारे…भी काफी फेमस हुआ। सोशल मीडिया पर इसके डांस वीडियो काफी वायरल हुए। ऐसा ही एक सामने आया है जिसमें आर्मी ड्रेस में एक शख्स डांस करते नजर आ रहा है। ये इस सॉन्ग पर जबरदस्त मूव्स कर रहा है। इस शख्स का नाम श्रीकांत पाधी बताया जा रहा है। मूल रूप से 1996 में आई फिल्म ‘तेरे मेरे सपने’ का है ये गाना है। 2018 की फिल्म ‘सिंबा’ में इस गाने को नए अंदाज में पेश किया गया इसमें गाने को मीका और नेहा कक्कड़ ने गाया सॉन्ग।

indian army jawans dance video viral