मार्च में जीएसटी कलेक्शन 1.06 लाख करोड़ रुपए, अब तक का सबसे ज्यादा


नई दिल्ली. मार्च महीने में जीएसटी कलेक्शन रिकॉर्ड 1 लाख 6 हजार 577 करोड़ रुपए रहा। यह अब तक सबसे ज्यादा है। पिछला रिकॉर्ड 1 लाख 3 हजार 458 करोड़ रुपए का है। अप्रैल 2018 में इतना कलेक्शन हुआ था। इस साल जनवरी में भी आंकड़ा 1 लाख करोड़ रुपएतक पहुंचा था। जीएसटी लागू होने से अब तक 4 बार जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपए या इससे ऊपर पहुंचा है।

मार्च में जीएसटीकलेक्शन

टैक्स कलेक्शन (रुपए करोड़)
सीजीएसटी 20,353
एसजीएसटी 27,520
आईजीएसटी 50,418
सेस 8,286

बीते वित्त वर्ष में मासिक औसत कलेक्शन98,114 करोड़ रुपए रहा

एक साल में जीएसटी कलेक्शन में 15.6% ग्रोथ दर्ज की गई है। मार्च 2018 में जीएसटी से सरकार को 92,167 करोड़ रुपए मिले थे। वित्त वर्ष 2018-19 में मासिक औसत जीएसटी संग्रह 98,114 करोड़ रुपए रहा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


gst revenue record high of rs 1 lakh crores in march for modi government