![](https://event.rtmake.com/wp-content/uploads/2019/04/jagan-reddy-sister-cover_.jpg)
नेशनल डेस्क। आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला के साथ लूट की घटना देखने को मिली। चुनाव प्रचार के दौरान जगन मोहन रेड्डी की बहन शर्मिला के हाथों से भीड़ में से एक शख्स उनके दाएं हाथ की उंगली से अंगूठी निकाल कर ले गया। वीडियो में शर्मिला बस पर सवार दिखाई दे रही हैं। इस बीच शर्मिला गेट पर अपने प्रशंसकों से हाथ मिलाती दिख रही हैं। इस बीच भीड़ में शामिल एक शख्स हाथ मिलाते हुए शर्मिला के हाथों से जबरदस्ती अंगूठी निकालता दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें