तबीयत बिगड़ने पर हड्डियों का ढांचा बन चुकी महिला को लाया गया हॉस्पिटल, जिसका वजन था सिर्फ 20 किलो, कुछ ही घंटों बाद हो गई उसकी मौत


नेशनल डेस्क (कोल्लम). केरल में दहेज के लिए एक महिला को बुरी तरह प्रताड़ित करने और मरने तक भूखे रखने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महिला को उसके पति और सास ने कथित रूप से दहेज ना लाने की वजह से कई दिनों तक भूखा रखा, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। डॉक्टर्स के मुताबिक मौत के वक्त उसका वजह सिर्फ 20 किलो रह गया था, और वो हड्डी का ढांचा बनकर रह गई थी। महिला की उम्र 27 साल थी और वो दो बच्चों की मां भी थी। इस मामले का खुलासा महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति और सास को गिरफ्तार कर लिया।

चावल और शक्कर के पानी पर जिंदा थी महिला

– ये घटना 21 मार्च को कोल्लम जिले के ओयूर में रहने वाली तुषारा नाम की महिला के साथ हुई। मौत के बाद वजह का पता लगाने के लिए जब उसकी ऑटोप्सी की गई तो उसमें चौंकाने वाली बात पता चली।
– ऑटोप्सी रिपोर्ट से पता चला कि महिला पिछले कई दिनों से भूखी थी और उसने कुछ नहीं खाया था। पुलिस का कहना है कि महिला को उसके पति और सास ने खाने के लिए कुछ भी नहीं दिया था। वे उसके साथ मारपीट भी करते थे।
– इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपीपति चंथूलाल (30) और उसकी मां गीता (55) को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मौत की वजह सामने आने के बाद कई पड़ोसियों ने आकर पुलिस को महिला पर हो रही ज्यादतियों के बारे में बताया।
– पड़ोसियों ने बताया कि तुषारा को बीते कई दिनों से खाना नहीं दिया जा रहा था और वो सिर्फ भीगे हुए चावल और शक्कर का घोल पीकर ही रह रही थी। 21 मार्च की रात को बीमारी और बेचैनी के बाद उसे स्थानीय सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

दहेज के लिए कर रहे थे परेशान

– तुषारा की मां विजयलक्ष्मी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीते पांच साल से उनकी बेटी को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। यहां तक कि बीते एक साल से उन्होंने उसे मायकेवालों से भी नहीं मिलने दिया था।महिला के दो बच्चे भी हैं, जिनमें छोटा बच्चा डेढ़ साल का है वहीं दूसरे बच्चे की उम्र तीन साल है।
– तुषारा की शादी साल 2013 में हुई थी और उसका पति वेल्डिंग का छोटा सा काम करता है। शादी के समय पर महिला के परिवार वालों ने दहेज में सोने के कुछ गहने और पैसे दिए थे। साथ ही दो लाख रुपए देने का वादा किया था। इन्हीं पैसों को लेकर दोनों आरोपी महिला को परेशान कर रहे थे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


Mother of two starved to death for dowry by husband and mother-in-law, looked like bag of skeleton


Mother of two starved to death for dowry by husband and mother-in-law, looked like bag of skeleton


Mother of two starved to death for dowry by husband and mother-in-law, looked like bag of skeleton